Total Pageviews

Thursday, 26 January 2023

संविधान

*आहों से पत्थर पिघलेगा इस धोखे में मत रहना*,

*बिना लड़े इन्साफ मिलेगा, इस धोखे में मत रहना*।

*भारत के ज़र्रे ज़र्रे में, अपना अपना हिस्सा है,* 

*बुला बुला कर कोई देगा, इस धोखे में मत रहना।*

*भाग्य और भगवान तो प्यारे, केवल एक छलावा है*, 

*ईश्वर ही कल्याण करेगा, इस धोखे में मत रहना*।

*कहा किसी ने तेरे हाथों में, धन दौलत की रेखा है,*

*छप्पर फाड़कर धन बरसेगा, इस धोखे में मत रहना।*

*शिक्षित और संगठित होकर,खुद पर तुम विश्वास करो।*

*और कोई संघर्ष करेगा, इस धोखे में मत रहना।*

 *संविधान की रक्षा करना, सब की जिम्मेदारी है,*

*कोई और बेड़ा पार करेगा, इस धोखे में मत रहना।*

*बिना लड़े इन्साफ मिलेगा, इस धोखे में मत रहना*,

जय भीम                      जय संविधान       🙏🙏🙏

fb://photo/485951793730645?set=a.105810165078145&mibextid=Nif5oz

No comments:

Post a Comment