Total Pageviews

Monday, 6 June 2022

श्रमिकों की मूल मजदूरी में 15% की वृद्धि अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी अब 366 रुपए मिलेगी



पटना | कृषि और निर्माण मजदूर इतनी मिलती है मजदूरी सहित 88 विभिन्न सेक्टर के कुशल, अर्द्ध कुशल और अकुशल श्रमिकों की मजदूरी में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। 

कृषि सहित 88 विभिन्न सेक्टर के अकुशल मजदूरों की मजदूरी न्यूनतम 366 रुपए प्रतिदिन हो जाएगा। न्यूनतम मजदूरी परामर्शदातृ समिति की बैठक में इस पर सहमति बन गई थी। अब इसे विभाग के पोर्टल पर अपलोड कर श्रमिक संगठनों, आम लोगों और नियोजकों से आपत्ति और सुझाव लिए जाएंगे। 60 दिनों तक इस पर सुझाव लेने के बाद इसे फाइनल कर लागू किया जाएगा। श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने बताया कि हर पांच साल पर मजदूरों के मूल मजदूरी में बढ़ोतरी की जाती है।

• अभी अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 318 रु. प्रतिदिन है। अर्द्धकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी : 330 रुपए प्रतिदिन 
• कुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 403 रुपए प्रतिदिन

• अतिकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी 492 रुपए प्रतिदिन



No comments:

Post a Comment